Skip to main content

The Evolution of Indian Citizenship: Insights from Part 2 of the Constitution

भारतीय संविधान भाग 2: नागरिकता और सामाजिक न्याय की दिशा भारत का संविधान, दुनिया के सबसे विस्तृत और समावेशी संविधानों में से एक है, जो न केवल राज्य की संरचना और प्रशासन के ढांचे को निर्धारित करता है, बल्कि नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। भारतीय संविधान का भाग 2 भारतीय नागरिकता से संबंधित है, जो एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के मूलभूत ताने-बाने को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नागरिकता की परिभाषा और महत्व संविधान का भाग 2 भारतीय नागरिकता को परिभाषित करता है, यह स्पष्ट करता है कि एक व्यक्ति को भारतीय नागरिकता कब और कैसे प्राप्त होती है, और किन परिस्थितियों में यह समाप्त हो सकती है। नागरिकता, किसी भी देश में व्यक्ति और राज्य के बीच एक संप्रभु संबंध को स्थापित करती है। यह एक व्यक्ति को अपने अधिकारों का दावा करने का अधिकार देती है और साथ ही राज्य के प्रति उसकी जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट करती है। भारतीय संविधान में नागरिकता की प्राप्ति के विभिन्न आधार हैं, जैसे जन्म, वंश, और पंजीकरण के माध्यम से। यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी व्यक्ति, जो भारत...

11th Political Science Important Questions Part-2

11th Political Science

Class Test-1 - Constitution : Why and How


 1-Why do we need a constitution?


2- Explain the main recommendation of the Cabinet Mission Plan.


3- Explain the main features of the indian Constitution.


4- Mention the main source of the Indian Constitution.


5- "The Constitution of India is a bag of borrowing." Discuss.


6- Write a short note on the Constituent Assembly.


7- Describe the composition and working of the Constituent Assembly of India.


8- What is the hallmark of a successful Constitution? 

Can the Constitution of India be called a successful Constitution?


11th Political Science

Class Test-1 : संविधान क्यों और कैसे



1- हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है?


 2- कैबिनेट मिशन योजना की मुख्य अनुशंसा बताइये।


 3- भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं बताइये।


 4- भारतीय संविधान के मुख्य स्रोतों का उल्लेख करें।


 5- "भारत का संविधान उधार का थैला है।"  चर्चा कीजिए।


 6- संविधान सभा पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।


 7- भारतीय संविधान सभा की संरचना एवं कार्यप्रणाली का वर्णन करें।


 8- एक सफल संविधान की पहचान क्या है?

 क्या भारत का संविधान एक सफल संविधान कहा जा सकता है?



Important Questions for Class Test-2

Fundamental Right


1-: Differentiate between Directive Principal and Fundamental Rights.


2-: What is the importance of the Fundamental Rights?


3-: "The Right to Freedom is actually a cluster of several rights". Explain.


4-: What do you understand by the Right of Constitutional Remedies?


5-: Why have the Fundamental Duties been included in the constitution?


6-: Write a short note on Right to equality.


7-: Mention the Directive Principles of State Policy influenced by Gandhism.


8-: Mention the constitution, functions and powers of the National Human Rights Commission.


9:-Which of the Fundamental Rights is in your opinion the most important right? Summarise its provisions and give arguments to show why it is most important.


10:-What are the rights given to the underprivileged classes by the constitution?


11:-Rights given under the Right to Freedom of Religion makes our country a secular country. What rights are given to the Indian citizens under Right to Freedom of Religion?


क्लास टेस्ट-2 के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

मौलिक अधिकार



 1-: नीति निदेशक सिद्धांत और मौलिक अधिकारों के बीच अंतर बताएं।


 2-: मौलिक अधिकारों का क्या महत्व है?


 3-: "स्वतंत्रता का अधिकार वास्तव में कई अधिकारों का समूह है"।  व्याख्या कीजिए।


 4-: संवैधानिक उपचारों के अधिकार से आप क्या समझते हैं?


 5-: मौलिक कर्तव्यों को संविधान में क्यों शामिल किया गया है?


 6-: समानता के अधिकार पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।


 7-: गांधीवाद से प्रभावित राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों का उल्लेख करें।


 8-: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के गठन, कार्यों एवं शक्तियों का उल्लेख करें।


 9:-आपकी राय में मौलिक अधिकारों में से कौन सा अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है?  इसके प्रावधानों को सारांशित करें और यह दिखाने के लिए तर्क दें कि यह सबसे महत्वपूर्ण क्यों है।


 10:-संविधान द्वारा वंचित वर्ग को क्या अधिकार दिये गये हैं?


 11:-धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के तहत दिए गए अधिकार हमारे देश को एक धर्मनिरपेक्ष देश बनाते हैं।  धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के तहत भारतीय नागरिकों को क्या अधिकार दिए गए हैं?




कक्षा- 11वीं


विषय- राजनीति विज्ञान


राजनीति से जुड़ी अवधारणाओं को समझने के लिए नियमित रूप से हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहें।



सही विकल्प


1-किसने कहा कि संविधान के बिना कोई राज्य नहीं हो सकता? 

उत्तर- जेलिनेक 

2- संविधान के किस संशोधन ने मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा?

उत्तर- 1976 का 42वां संविधान संशोधन

3- भारतय चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त सहित कुल कितने सदस्य हैं?

उत्तर- 3 

4- राष्ट्रपति की संवैधानिक स्थिति क्या है?

उत्तर- राज्य का अध्यक्ष

5- किसी राज्य की विधानसभा में अधिक से अधिक कितने स्थान हो सकते हैं?

उत्तर- 500

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1- भारत में मतदान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

2- राष्ट्रपति को क्षमादान का विशेषाधिकार प्राप्त है।

3- चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष होनी चाहिए।

4- दासता की तरह अस्पृश्यता वर्जित की गई है।

5- यदि संशोधन विधि सरल हो तो संविधान नमनीय होता है।

एक शब्द में उत्तर

1- संविधान सभा की स्थापना के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? लार्ड वेवेल

2- किसके बिना मनुष्य सभ्य जीवन व्यतीत नही कर सकता ? अधिकार

3- किस समुदाय को लोकसभा व विधानसभा में स्थानों का आरक्षण दिया गया है? SC & ST

4- किसे दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला? गुलजारी लाल नंदा

5- 2006 में भारत के किस राज्य में विधानपरिषद का पुनः निर्माण हुआ? आंध्रप्रदेश

सही जोड़ी

1- राज्यसभा की तरह     -      विधानपरिषद स्थायी सदन हैं

2- किसी दल बदलू को    -     मंत्री के पद पर नियुक्त नही किया जा सकता

3- मिल ने                    -     एक व्यक्ति का सूत्र दिया

4- नागरिकों का यह अधिकार नहीं है कि -  पर्यावरण प्रदूषण करें

5- अन्तःकरण की स्वतंत्रता  - मौलिक अधिकार है


वार्षिक परीक्षा हेतु अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न


11th Political Science Objective Question




1- भारत का संविधान - एक लिखित और निर्मित संविधान है।

2 - लिखित अलिखित नियमों के संकलन को - संविधान कहते हैं।

3 - संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया? जवाहरलाल नेहरू।

4 - भारत का संविधान कब लागू हुआ? 26 जनवरी 1950।

5 - भारत का संविधान कब पारित हुआ? 26 नवम्बर 1949।

6 - 42वां संविधान संशोधन कब हुआ? 1976।

7 - भारतीय संविधान में नीति निदेशक तत्व किस देश से लिये गए हैं? आयरलैंड।

8 - संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी? 9 दिसंबर 1946।

9 - भारतीय संविधान का दर्शन कैसा है? समाजवादी।

10 - भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं? 12

11 - संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे? राजेंद्र प्रसाद।

12 - राष्ट्र की बुनियादी पहचान क्या होता है? संविधान।

13 - भारत का संविधान बनने में कितना समय लगा? 2 वर्ष 11 माह 18 दिन।

14 - संविधान ………...को नई पहचान देता है। राष्ट्र।

15 - अंतिम रूप से संविधान पर  कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर करके अंगीकृत किया? 284।

16 - भारत का संविधान लिखित और विस्तृत है। सत्य।

17 - भारत एक स्वतंत्र संप्रभु गणराज्य है। सत्य।

18 - संपत्ति के अधिकार को किस संविधान संशोधन द्वारा मौलिक अधिकारों की सूची से बाहर किया? 44वें संशोधन

19 - सरकार के गठन और उसकी शक्तियों के बारे में संविधान एक लिखित दस्तावेज है। सत्य।

20 - संविधान एक कानूनी दस्तावेज है, आदर्शो और मूल्यों से इसका कोई सरोकार नही है?। असत्य।

21 - संविधान सभा का गठन किस योजना के तहत हुआ? कैबिनेट मिशन।

22 - गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है। 26 जनवरी।

23 - किस संविधान संशोधन द्वारा मताधिकार की आयु को 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष कर दिया गया? 61वां संशोधन।

24 - दल-बदल कानून का संबंध किस संविधान संशोधन से है? 52th & 91th संशोधन।

25 - 12 जनवरी 2019 तक संविधान में……... संशोधन किये जा चुके हैं? 103।

26 - परिस्थितियां बदलने पर  …….. में संशोधन आवश्यक होते हैं। संविधान।

27 - भारतीय संविधान……………...को अंगीकृत किया गया। 26 नवंबर 1949।

28 - भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ? 26 नवंबर 1949।

29 - सोवियत संघ में संविधान 5 बार बदला गया। असत्य (4 बार)।

30 - दल-बदल विरोधी कानून भारतीय संविधान का 52वां संशोधन है।सत्य।

31- भारत में मताधिकार की आयु कितनी है? 18 वर्ष।

32 - धर्मनिरपेक्षता का कौन सा सिद्धांत भारत के संविधान में अपनाया गया है? भारत का धर्म से कोई लेना देना नही है।

33 - एक लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत है-

       1-सरकार की शक्तियों पर अंकुश रखने के लिए।

       2-अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों से सुरक्षा देने के लिए।

       3-औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता अर्जित करने के लिए।

       4-शांतिपूर्ण ढंग से सामाजिक बदलाव लाने के लिए।

       उपरोक्त में से कौन सा कथन सही नहीं है? उत्तर - 3


34- सही जोड़ी बनाइये।

1-विधवाओं के साथ किये जाने वाले बरताव की आलोचना की आजादी- आधारभूत महत्व की उपलब्धि।

2-महिलाओं और बच्चों को परिवार की संपत्ति में असमान अधिकार-लैंगिक न्याय की उपेक्षा।

3-अनु.-370 और 371 - धर्म विशेष की जरूरतों को ध्यान देना।

4-व्यक्ति के जीवन में समुदाय के महत्व को स्वीकार करना- उदारवादी व्यक्तिवाद।

5- संविधान संशोधन की प्रक्रिया- संसद से शुरू होती है।

6- लचीला संविधान- आसानी से परिवर्तित।


35 - संसद संविधान के किसी भी भाग में संशोधन कर सकती है लेकिन उसके मूलभूत ढांचे में छेड़छाड़ नही कर सकती। सत्य कथन।

36 - राजनीतिक सिद्धांत के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है- मानव के राजनीतिक जीवन का।

37 - राजनीतिक सिद्धांत राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की भविष्यवाणी नही करते। सत्य कथन।

38 - किसने कहा कि "राजनीति सांप की कुंडली की तरह हमें जकड़ रखा है।।इससे जूझने के सिवाय कोई रास्ता नही है।" - गांधीजी।

39 - स्वतंत्रता का अर्थ है? मर्यादित व्यवहार।

40 - "स्वतंत्रता अतिशासन का विलोम है।"यह कथन शीले का है।

41 - नकारात्मक स्वतंत्रता का आशय बंधनों का अभाव है। सत्य कथन।

42 - स्वराज का अर्थ दूसरों पर अपना राज है। असत्य कथन।

43 - 'लांग वॉक टू फ्रीडम' किसकी आत्मकथा है? नेल्सन मंडेला

44 - 'फ्रीडम फ्रॉम फियर' नामक पुस्तक की लेखिका का नाम है? आंग सान सू की।

45 - 'ऑन लिबर्टी' पुस्तक के लेखक ? जे एस मिल।

46 - UNDP का पूरा नाम? United Nation Development Program (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम)

47 - विकास के लिए निम्नलिखित में कौनसी चुनौती है? पर्यावरण क्षरण।

48 - शांति का अर्थ? युद्ध की अनुपस्थिति।

49 - शांति के मार्ग में मुख्य बाधा क्या है? आतंकवाद।

50 - अहिंसा का पुजारी किसे कहा जाता है? गांधीजी।

51 - अधिकार का क्या अर्थ है? ऐसा हक या दावा जिसका औचित्य सिद्ध हो।

52 - मानवाधिकारों का सार्वभौमिक घोषणा पत्र कब जारी हुआ? 10 दिसंबर 1948।

53 - सामाजिक न्याय की अवधारणा किस राज्य के अनुकूल है? लोक कल्याणकारी राज्य।

54 - सामाजिक न्याय का अर्थ? सामाजिक कल्याण और समानता।

55 - 'द रिपब्लिक' पुस्तक के लेखक? प्लेटो।

56 - प्राचीन भारतीय समाज में न्याय का अर्थ………..से लगाया जाता था? धर्म।

57 - समाज की किस विसंगति ने सामाजिक न्याय की अवधारणा को जन्म दिया? समाज जनित असमानता।

58 - सभी नागरिकों को समान नागरिकता प्रदान करना कौन सी समानता है? राजनीतिक समानता।

59 - किस विचारक का मानना था कि समानता की अवधारणा राजनीति विज्ञान में सबसे दुस्कर है?लास्की।

60 - सही जोड़ी बनाइये।

      1- समान अधिकार- प्रत्येक वयस्क को मताधिकार।

      2- अवसर की समानता- प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क शिक्षा।

      3- प्रत्यक्ष कार्यवाही- वरिष्ठ नागरिकों को बैंक द्वारा ऊंची व्याज दर।


61 - समानता का अर्थ? सभी व्यक्तियों को समान अवसर प्रदान करना।

62 - नारीवाद क्या है? ऐसी विचारधारा जो महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने की पक्षधर है।

63 - फ्रांसीसी क्रांति का नारा? स्वतंत्रता समानता और बन्धुता।

64 - राजनीतिक समानता के साथ-साथ …….समानता का भी होना अत्यंत आवश्यक है। आर्थिक।

65 - समानता के बिना व्यक्ति अपनी स्वतंत्रता का उपयोग नही कर सकता। सत्य कथन।

66 -भारत में सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए छुआछूत का निषेध कर दिया गया है। सत्य कथन।

67 - फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली का क्या अर्थ है? सापेक्ष रूप से सबसे अधिक मत प्राप्त (चाहे प्राप्त मत कुल मतों का प्रतिशत 50% से बहुत ही कम क्यों न हो) उम्मीदवार को विजेता घोषित करने की प्रणाली।

68 - मतदाता का अर्थ- ऐसा व्यक्ति जिसे मताधिकार प्राप्त हो मतदाता कहलाता है।

69- पारस्परिक निषेध का क्या अर्थ है? राज्य और धर्म एक दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

70 - संघ की समस्त कार्यपालिकीय शक्ति किसमें निहित है? राष्ट्रपति।

71 - भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल? 5 वर्ष।

72 - केंद्रीय मंत्रिपरिषद का प्रधान कौन होता है? प्रधानमंत्री।

73 - व्यक्ति पर बाहरी प्रतिबंधों का अभाव क्या कहलाता है? स्वतंत्रता।

74 - स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, हम इसे लेकर रहेंगे। बाल गंगाधर तिलक।

75 - कार्यपालिका कितने प्रकार की होती है।स्थायी/अस्थायी कार्यपालिका या संसदीय/अध्यक्षात्मक कार्यपालिका।

76 - संसदीय कार्यपालिका का अर्थ? ऐसी कार्यपालिका जो विधायिका के प्रति उत्तरदायी हो।

77 - सरकार का वह अंग जो कानून निर्माण करता है,क्या कहलाता है? विधायिका।

78 - राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल? 6 वर्ष।

79 - राज्यसभा संसद का निम्न सदन है।असत्य कथन।

80 - लोकसभा का कार्यकाल? 5 वर्ष।

81 - लोकसभा में मध्यप्रदेश से कितने सदस्य निर्वाचित होते हैं? 29।

82 - द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका का अर्थ? ऐसी व्यवस्थापिका जिसके दो सदन हों,जैसे भारतीय संसद,ब्रिटिश पार्लियामेंट और अमेरिकी कांग्रेस।

83 - भारतीय संसद के दोनों सदनों के नाम? लोकसभा और राज्यसभा।

84 - राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन कौन करता है? उपराष्ट्रपति/सभापति।

85 - सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? राष्ट्रपति।

86 - भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? नई दिल्ली।

87 - म.प्र. का उच्च न्यायालय कहां स्थित है? जबलपुर।

88 - कौटिल्य ने राज्य विज्ञान के लिए किस शब्द का प्रयोग किया?अर्थशास्त्र।

89 - राजनीति शक्ति के लिए सहयोग माना जाता है। असत्य कथन(शक्ति के लिए संघर्ष)

90 - दक्षिण अफ्रीका का संविधान कब लागू हुआ? दिसंबर 1996।

91 - निर्वाचन आयोग की अध्यक्षता कौन करता है? मुख्य निर्वाचन आयुक्त।

92 - राजनीतिक दलों को मान्यता कौन देता है? निर्वाचन आयोग।

93 - भारतीय संविधान द्वारा भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं? 6।

94 - विकास से क्या तात्पर्य है? उन्नति।

95 - विकास के लिए कौन सी चुनौती है? पर्यावरण क्षरण।

96 -  विकासशील देशों की विशेषता है? शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं में कमी।

97 - नीतिनिदेशक तत्वों के पीछे शक्ति होती है? जनमत की।

98 - हानि सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? जे एस मिल।

99 - राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को नामित करता है?12।

100 - भारतीय संविधान का दर्शन कैसा है? समाजवाद


Comments

Advertisement

POPULAR POSTS